Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

RBI का बड़ा फैसला:...

RBI Flexi Loan Ban Proposal: आरबीआई के 'फ्लेक्सी लोन' बैन करने के प्रस्ताव...

MP में 5000 अतिथि...

भोपाल। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के...

Amazon Flipkart Seller Policy...

फेस्टिव सीजन से पहले Amazon-Flipkart का बड़ा एक्शन: सेलर्स के लिए कड़े किए...

Mahakali Poster Release: ‘शुक्राचार्य’...

अक्षय खन्ना का खतरनाक रूप! PVCU की फिल्म 'महाकाली' के पोस्टर्स को मिला...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : यहां तो घर में भी सेफ नहीं है बच्चे, 9...

इंदौर : यहां तो घर में भी सेफ नहीं है बच्चे, 9 महीने की मासूम को महिला ने ऐसे किया अपहरण

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Indore Kidnapping Case : थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. इंदौर में एक आरोपी महिला ने 9 माह की मासूम बच्ची का घर से अपहरण कर लिया. पुलिस ने महज चार घंटे में इस मामले का खुलासा किया है. जानें पूरा मामला.

Kidnapping Case News : घर के अंदर से अपहरण हो गया. ये खबर सुनकर आपको हैरानी हो सकती है. लेकिन ये मामला इंदौर में घटित हुआ है. जहां, अपहरणकर्ता महिला ने 9 माह की मासूम बच्ची का घर से अपहरण कर लिया. अपहरण की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन बेचैन हो गए. घटना गुरुवार सुबह की है. जिले के हीरा नगर थाने की पुलिस तुरंत अलर्ट हुई. सूझबूझ दिखाई. मेहनत रंग लाई. महज चार घंटे में मासूम को सकुशल बरामद किया गया. पुलिस ने इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए शहर के CCTV कैमरे खंगाले थे. जांच की. एक महिला, मासूम बच्ची को घर से ले जाते एक फुटेज में दिख रही थी. इसके आधार पर पुलिस आरोपी महिला तक पहुंची. उसे भी गिरफ्तार किया गया.

सूझबूझ से मिली सफलता

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसी पर राजेश दंडोतिया ने मीडिया से बातचीत की. किडनैपिंग केस की जानकारी दी. उन्होंने बताया सुबह का ही मामला है जब मासूम को उसके घर से अगवा कर लिया गया था जिसके बाद पुलिस ने अपनी सूझ-बुझ दिखाई और तत्काल प्रभाव के साथ बच्ची और उसे अज्ञात महिला को ढूंढा गया.

पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टि में किडनैपिंग का मामला प्रतीत होता है. केस दर्ज के जांच की जा रही है.अब महिला से पूछताछ की जाएगी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार महिला को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसमें सिटी अस्पताल के पास उसके आखिरी लोकेशन ट्रैक की गई थी”.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments